ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

1 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच होगी जनसंख्या गणना, 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना; अधिकारियों को समय से तैयारी पूरी करने के निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत द्वितीय चरण में होने वाली जनसंख्या गणना की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी ने की। इस दौरान जनगणना के सफल, सुव्यवस्थित और समयबद्ध संचालन के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिला जनगणना प्रभारी अम्बिका मौर्य ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना से संबंधित कार्यों, प्रक्रियाओं और अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इससे प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनगणना कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और आपसी समन्वय से सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने चार्ज स्तर पर आवश्यक मानव संसाधन, तकनीकी व्यवस्थाएं और अन्य जरूरी तैयारियां समय से सुनिश्चित करने को कहा, ताकि जनसंख्या गणना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही सभी संबंधित विभागों को अपने निर्धारित दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

1 दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना

बैठक में बताया गया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 के बीच कराया जाएगा। इससे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की प्रक्रिया होगी।

जिलाधिकारी ने स्वगणना को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता अभियान की कार्ययोजना समय से तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक स्वगणना प्रक्रिया में भाग ले सकें।

उन्होंने जनगणना से जुड़े सभी कार्यों की निरंतर समीक्षा करने, कार्मिकों के प्रशिक्षण, तकनीकी व्यवस्थाओं की उपलब्धता तथा आमजन को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), चार्ज अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला जनगणना प्रभारी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा चार्ज स्तर पर लगाए गए तकनीकी सहायक मौजूद रहे।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व को पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ पूरा करने का आह्वान किया। :::

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!