Uncategorized

शहीद स्मारक पर रोटरी क्लब ने अर्पित की पुष्पांजलि

स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, राष्ट्र निर्माण में योगदान का लिया संकल्प

महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब महराजगंज की ओर से सदर ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

क्लब अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान ने कहा कि आजादी हजारों क्रांतिकारियों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की रक्षा करना और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

क्लब की चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान महराजगंज के अनेक युवाओं ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। कई स्वतंत्रता सेनानियों ने जेल यातनाएं सहीं, लेकिन देशभक्ति से पीछे नहीं हटे।

निवर्तमान अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि महराजगंज के स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास गौरवशाली रहा है। उनकी संघर्षगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाकर राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना जरूरी है।

क्लब सचिव आत्माराम गुप्त ने कहा कि रोटरी क्लब ‘सेवा के माध्यम से मित्रता’ के सिद्धांत पर कार्य करता है। शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में निरंतर काम करने की जरूरत है।

रोटेरियन राजेश कुमार सिंह ने बांसपार बैजोली गांव के लोगों के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद किया। कार्यक्रम में रोटेरियन देवेश पांडेय, पंकज कुमार मौर्य और इशरत जावेद फारूकी ने राष्ट्रभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालन आत्माराम गुप्त और पंकज मौर्य ने किया। इस अवसर पर महेंद्र प्रताप सिंह, देवेश पांडेय, विनोद गुप्ता, डॉ. एस. जेड. आबेदीन, डॉ. अमित श्रीवास्तव, इशरत जावेद फारूकी, डॉ. जैनुल आबिदीन सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!