ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

सभी सी एच सी केन्द्रो पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगा ने के लिए स्वास्थ्य मंत्री से लगाई गुहार

घुघली, महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पूर्व सांसद प्रतिनिधि भारत शुक्ल ने स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के मुलाकात कर जिले में स्वास्थ्य से संबंधित सभी केंद्रो पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाए जाने तथा हड्डी के डाक्टरों की भी नियुक्ति के संबंध ज्ञापन दिया । ज्ञापन के माध्यम से जिला अस्पताल सहित सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग उठाई गई । अल्ट्रासाउंड मशीन न होने से गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट सेंटरों पर जाकर ऊंचे दामों में अल्ट्रासाउंड करवाना उनकी मजबूरी हो जाती हैं।

ज्ञापन में कहा गया कि जिले के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, आवश्यक दवाओं का अभाव, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की कमी तथा मरीजों को समय पर समुचित उपचार न मिलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता है।

सांसद प्रतिनिधि ने स्वास्थ्य मंत्री से सभी सी एच सी अस्पतालों पर हड्डी रोग के चिकित्सकों उपलब्धता न होने के कारण दुर्चिघटना ओ में डाक्टर दूसरे जिले में मरीज रेफर कर देते है । कित्सकों की रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति, अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, जांच सेवाओं का विस्तार करने, पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!