अवैध शराब के साथ 40 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिन्दुरिया पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ लिया गया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि विजय पुत्र रघुनाथ, निवासी ग्राम खैरी, थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर (हाल मुकाम ग्राम सिन्दुरिया ) के कब्जे से 27 टेट्रा पैक देशी शराब (बंटी बबली) बरामद किया गया। साथ ही थाने पर 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार राजेश्वर पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण, निवासी ग्राम हथियागढ़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 अदद बंटी बबली देशी शराब बरामद किया गया और 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस की इस दोनों कार्रवाई में कुल 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई।
प्रमोद कुमार मौर्य




