विवाहिता की संदिग्ध मौत,फंदे से लटकता मिला शव।

घुघली, महराजगंज।(न्यूज पैच)। थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव छत के कुंडी में लटकता मिला।सूचना पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुवे पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों के अनुसार रविवार सुबह मृतिका संध्या 28 वर्ष का उसके पति राकेश चौहान से जो विदेश रहकर नौकरी करता है टेलीफोन से बात हुई।इसके बाद वह अपने कमरे में कुंडी से लटक गई। कमरे में लटके उसके शव को देखकर परिजन हैरान हो गए तथा घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच पड़ताल करते हुवे शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया।पुलिस ने घटना के बारे में आस पास के लोगों से भी पूछताछ की।शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने उसे पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया।
इस बारे में थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।




