वाहन की टक्कर से रात्रि में बोलेरो गिरी पानी मे दृश्य देख सहमे लोग

गांगी बाजार, महराजगंज। ( न्यूज पैच )। पनियरा – मुजुरी मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो में किसी वाहन द्वारा जोरदार टक्कर मार दिया गया जिससे बोलेरो खोरनाहिया नाले ( पानी ) मे गिर गयी और जोरदार आवाज हुई । आवाज सुन कर आस – पास के लोग मौके पर पहुंचे और बोलेरो को पानी मे डूबा हुआ देख सहम गए लेकिन गनीमत रहा कि गाड़ी में कोई सवार नही था ।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जंगल बड़हरा के राजू अपने पत्नी को बोलेरो से गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मछली गांव उसके मायके में छोड़ने गया था । उसमें उसी गांव निवासी सोनू व मेहंदी हसन भी थे पत्नी को छोड़कर वापस मुजरी समय मां के स्थान पर गाड़ी खड़ी कर कुछ काम करने लगे । इसी दौरान पनियरा की दिशा से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार टेलर ने टक्कर मार दी जिससे बोलेरो खोरनोईया नाले में जा गिरी ।
रविवार की सुबह बोलेरो को क्रेन से निकाला गया । इस घटना में किसी के घायल होने का समाचार नहीं है ।
रिपोर्ट: औसाफ आलम खां सोनू




