ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
एसीएमओ ने मिठौरा सीएचसी का किया निरीक्षण
ईटीसी कक्ष का किया निरीक्षक

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर प्रदीप ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईटीसी कक्ष का गहनता से अवलोकन किया। साथ ही स्टाप नर्स विजय लक्ष्मी पटेल से ईटीसी से संबंधित समस्त अभिलेख, दवा एवं उपकरण के बारे में जानकारी हासिल किये। इसके बाद उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को वर्तमान में चल रहे दस्तक अभियान का सीएस प्रो ऐप पर अपना फीड बैक दर्ज करने का निर्देश दिया।
इस दौरान पर डाक्टर अशोक कुमार, , स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उमेश शाही, सत्येंद्र यादव , बीपीएम नवनीत उपाध्याय, बीसीपीएम अवनीश पटेल, अखिलेश गुप्ता, मोहन चौरसिया, श्री प्रकाश पटेल, अमित मिश्रा, रविंद्र यादव एवं सीमा मिश्रा समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।




