महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

घुघली थाना क्षेत्र का युवक कुशीनगर में मार्ग दुर्घटना में घायल,मौत

घुघली, महराजगंज।(न्यूज पैच)। घुघली थाना क्षेत्र के एक युवक की कुशीनगर के भूमिहारी पट्टी के चकनी के पास एक बोलेरो के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए गोरखपुर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिरैची निवासी अमन अंसारी 19 वर्ष पुत्र आफताब कुशीनगर जनपद के थाना नेनुआ नौरंगिया निवासी किसी रिश्तेदार के यहां से अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था कि भूमिहारी पट्टी के चखनि गांव के पास विपरीत दिशा के तरफ से आ रहे बोलेरो के चपेट में आने से घायल हो गया।घटना की सूचना से आप पास के लोगों ने युवक से पूछकर मोबाइल के माध्यम से परिजनों को अवगत कराया।सूचना पाकर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तथा घायल अमन को बोलेरो से गोरखपुर इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रस्ते में उसकी मौत हो गई।परिजन शव को लेकर घर वापस आ गए।

परिजन पुनःनेनुआ नौरंगिया थाना पहुंचे तथा युवक के मौत के सूचना से अवगत कराया।परिजन पोस्ट मॉडम न कराए जाने के आग्रह पर शव का अंतिम संस्कार के लिए परिजन घर ले आए ।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!