पागल कुत्ते के हमले से 27 लोग घायल
उग्र भीड़ ने लाठी डंडे से पीट कर कुत्ते को मार डाला। सी एच सी पर लगा सभी घायलों को एंटी रैबीज इंजेक्शन

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौकी अंतर्गत नगर पंचायत परतावल पनियरा के मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक पागल कुत्ते ने एक-एक कर नगर व अगल-बगल के गांवो के 27 लोगों को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते के आतंक से परतावल चौराहे से लगाए पनियरा मार्ग तक अफ़रा तफरी मची रही। घटना उसे वक्त हुई जब लोग सुबह सड़क पर टहल रहे थे पागल कुत्ते ने लगभग 2 घंटे तक आतंक मचाया । घटना के बाद उग्र भीड़ ने कुत्ते को घेरकर लाठी डंडे से पीट पीट कर मार डाला ।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौकी अंतर्गत नगर पंचायत परतावल पनियरा के मार्ग पर एक पागल कुत्ते ने सुबह टहल रहे करीब 27 लोगों को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते के आतंक से करीब 2 घंटे तक सड़क पर अफ़रा तफरी मची रही, और लोग कुत्ते से बचते रहे। पागल कुत्ते ने इस दौरान 42 वर्षीय फिरोज, 27 वर्षीय सुनील, 20 वर्षीय अभिराज, 50 वर्षीय नौशाद अली, 50 वर्षीय अनामिका, 70 वर्षीय कमरू जमा, 45 वर्षीय संजय, 33 वर्षीय कमलेश, 26 वर्षीय रविंद्र, 36 वर्षीय विजेंद्र, 6 वर्षीय रत्नेश वर्मा, व 21 वर्षीय राजकुमार सहित 27 लोगों को काटकर घायल कर दिया। ऐसे में गुस्साए लोगों ने कुत्ते को घेरकर लाठी डंडे से पीटकर मार डाला और उसे दफना दिया।
इस संबंध में सी एच सी परतावल के प्रभारी अधीक्षक डॉ अनिल जायसवाल ने बताया की सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, साथ ही उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन भी लगाए गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलो की हालत सही है और उन्हें उपचार कर घर भेज दिया गया
सुनील कुमार श्रीवास्तव




