ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

KMC मेडिकल कॉलेज में साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

ई-मेल फिशिंग, फर्जी लिंक और संदिग्ध अटैचमेंट से बचाव के बताए तरीके, साइबर ठगी होने पर 1930 पर शिकायत की अपील

महराजगंज।(न्यूज पैच)। साइबर अपराधों की रोकथाम और लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महराजगंज साइबर क्राइम थाना की टीम ने मंगलवार को KMC मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ई-मेल फिशिंग सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि साइबर अपराधी फर्जी ई-मेल, संदिग्ध लिंक और अज्ञात अटैचमेंट के जरिए धोखाधड़ी कर सकते हैं। ऐसे ई-मेल के माध्यम से लोगों की व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी चुराने की कोशिश की जाती है।

साइबर जागरूकता टीम ने सलाह दी कि किसी भी ई-मेल पर कार्रवाई करने, लिंक खोलने या अटैचमेंट डाउनलोड करने से पहले प्रेषक के ई-मेल डोमेन और लिंक की सत्यता की जांच जरूर करें। बिना पुष्टि किए किसी संदिग्ध लिंक पर भरोसा न करें और न ही अपनी गोपनीय जानकारी साझा करें।

कार्यक्रम में ऑनलाइन धोखाधड़ी और वित्तीय साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध साइबर गतिविधि सामने आने पर तत्काल उचित कदम उठाने के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होने पर जल्द से जल्द राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

ये पुलिसकर्मी रहे मौजूद

जागरूकता कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अमित यादव, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रफुल्ल यादव, कांस्टेबल पीयूष नाथ तिवारी और कांस्टेबल संतोष शर्मा शामिल रहे।

महराजगंज पुलिस की अपील: संदिग्ध ई-मेल और लिंक से बचें। अपनी व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता बरतें और धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!