ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां

जिला कार्यालय पर बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, शिक्षक मतदाताओं से व्यापक संपर्क अभियान चलाने पर जोर

महराजगंज।(न्यूज पैच)। शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के घोषित प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी के समर्थन में चुनावी रणनीति, मतदाता संपर्क और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पदाधिकारियों से शिक्षक मतदाताओं के बीच व्यापक संपर्क अभियान चलाने, पार्टी प्रत्याशी की नीतियों एवं प्राथमिकताओं को मतदाताओं तक पहुंचाने तथा बूथ एवं मंडल स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा संगठन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा और प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने पदाधिकारियों से शिक्षक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करने और पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में संवाद बढ़ाने का आह्वान किया।

शिक्षक समाज की भूमिका महत्वपूर्ण: जय मंगल कन्नौजिया

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनके अनुसार भाजपा शिक्षक हितों और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी के समर्थन में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटने की अपील की।

संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर

जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी प्रमुख ताकत है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ध्रुव त्रिपाठी के समर्थन में पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।

उन्होंने पदाधिकारियों से मतदाताओं से लगातार संपर्क एवं संवाद बनाए रखने तथा संगठन की रणनीति के अनुसार चुनावी अभियान को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।

बैठक में जिला पदाधिकारियों ने भी चुनाव को लेकर अपने सुझाव रखे और पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, जिला महामंत्री बबलू यादव, जिला मंत्री विष्णुदेव चौरसिया, एमएलसी चुनाव संयोजक प्रभाकर द्विवेदी, शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक अमित सिंह, विधानसभा संयोजक लालचंद्र चौधरी, दिनेश जायसवाल, शैलेश पाण्डेय, नागेंद्र मल्ल, शिवभूषण उर्फ चंचल चौबे, प्रिंस शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!