Uncategorized

कोल्हुई पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद किया

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने चलाया अभियान, मामले में विधिक कार्रवाई जारी

महराजगंज।(न्यूज पैच)। थाना कोल्हुई क्षेत्र से संबंधित एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता/अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष कोल्हुई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक थाना कोल्हुई में मुकदमा संख्या 96/2026 के तहत धारा 137(2), 351(3) और 352 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित पीड़िता/अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

चार सदस्यीय टीम ने की बरामदगी

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरीश कुमार मौर्य, कांस्टेबल जगदीश पटेल, कांस्टेबल बबलू यादव और महिला कांस्टेबल आकांक्षा शामिल रहीं।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!