Uncategorized
एक गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

सिन्दुरिया ,महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान थानाध्यक्ष सिन्दुरिया विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके नेतृत्व में उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह एवं का. शैलेन्द्र यादव की टीम ने रविवार को एक गैर जमानती वारंटी 42 वर्षीय जगरनाथ पुत्र समुख, निवासी भागाटार टोला अमतहा को गिरफ्तार कर लिया गया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध न्यायालय एसीजेएम के द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
प्रमोद कुमार मौर्य




