Uncategorized
एक वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके नेतृत्व में उप निरीक्षक मिथलेश कुमार
एवं का. धर्मवीर की टीम ने थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मुजहना बुजुर्ग निवासी 28 वर्षीय कन्हैया उर्फ अर्जुन पुत्र सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और विधि कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध न्यायालय एसीजेएम द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।




