तिरंगा महोत्सव के तहत निकाली गयी तिरंगा यात्रा

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा महोत्सव के तहत गुरुवार को नगर पंचायत चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
इस दौरान छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा के नारे लगाते हुए चौक बाजार क्षेत्र में निकलीं। यात्रा के दौरान छात्राओं ने देशभक्ति गीतों से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में छात्राओं ने मिलकर भारत माता की विशाल आकृति बनाई । इसके बाद सभी छात्राओं ने तिरंगे को सलामी देते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारे लगाए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती सपना सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है।
देशभक्ति की भावना ही हमें एकजुट रखती है। हमें अपने देश के लिए हमेशा समर्पित रहना चाहिए।कार्यक्रम में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
प्रमोद कुमार मौर्य




