फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को कराया सुरक्षा का एहसास

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सिन्दुरिया पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य व असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देने के लिए रविवार को सिन्दुरिया के पांचों मार्गो पर फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष सिन्दुरिया विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में थाना के समस्त उपनिरीक्षकों व पुलिसकर्मियों के साथ थाना परिसर से निकलते हुए झनझनपुर मार्ग , महराजगंज मार्ग , सिसवा मार्ग व शिकारपुर मार्ग तक फ्लैग मार्च निकाला।थानाध्यक्ष श्री शुक्ला ने बताया कि आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस द्वारा काफी सतर्कता बरती जा रही है। ये फ्लैग मार्च उन लोगों के लिए कड़ी चेतावनी है, जो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की फिराक में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। जो भी शांति भंग अथवा माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेंद्र कुमार , उप निरीक्षक रामानुज सिंह यादव , सत्यप्रकाश त्रिपाठी, महिला उप निरीक्षक प्रियंका मौर्या, आलोक सिंह, मनोज कुमार यादव, हे. का. अरुण कुमार, बृजेश यादव, रवि प्रकाश, अरहाद हुसैन, कृष्ण कुमार मौर्य, अमित कुमार, म. का. रुनिया एवं श्रुति समेत तमाम महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




