हमारा कार्य लोगों को सच्ची राह दिखाना है : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द

पनियरा महराजगंज। ( न्यूज पैच ) । इक्यासी दिवसीय गविष्ठि गो रक्षा धर्म युद्ध गौ रक्षा यात्रा में मंगलवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का पनियरा में स्थित एक मैरेज हाल में आयोजक अजय कुमार गुप्त उर्फ लल्ला के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया । कार्यकर्ताओं ने उनके चरणों में पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया ।
इस अवसर पर शंकराचार्य ने कहा कि भारत पूरी दुनिया में कसाई का देश माना जाता है । मांस का निर्यात सबसे अधिक भारत से होता है । लोग राजनितिज्ञों के सणयंत्र में फंस गये है । धर्म से दूर होते जा रहे हैं । सरकार नहीं चाहती है कि सनातन की चर्चा हो। उ प्र में 16 से 17 करोड पशुओं को काट कर उसका मांस विदेश भेजा गया है । सरकार गाय को पशु सूची से हटाये राज्य माता घोषित करे । हमारा कार्य है लोगों सच्ची राह दिखाना उन्होंने कहा कि गौ रक्षा सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण दायित्व है और गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरण अभियान जारी रहेगा।
स्वागत करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कसौधन , प्रमुख व्यवसाई संतोष कुमार जायसवाल , दीपक मद्धेशिया, अजय जायसवाल, अमरनाथ यादव , परशुराम यादव , राजेश निषाद , आनंद निषाद विद्यासागर यादव मातादीन निषाद आदि मौजूद रहे।
आफताब आलम खां व औसाफ आलम खां सोनू




