महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाये त्योहार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को नायब तहसीलदार सदर देश दीपक त्रिपाठी की अध्यक्षता में मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

इस दौरान नायब तहसीलदार सदर देश दीपक त्रिपाठी ने शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गयी। साथ ही आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील किये। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सिन्दुरियाविशाल कुमार शुक्ला ने कहा कि सभी तजियादार ताजिया की ऊचाई अधिकतम 10 फिट तक ही रखेंगे। साथ ही ताजिया लें जाने का कोई नया रास्ता नहीं बनेगा। वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि अगर किसी भी ताजियादार को किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह तत्काल मामले की जानकारी टेलीफोन के माध्यम से या स्वयं आकर दे सकते हैं।

पुलिस तत्काल उनकी समस्या का समाधान करायेगी। इस अवसर पर उप निरीक्षक आलोक सिंह, मिथलेश कुमार, कृष्ण कुमार मौर्य, अमित कुमार, आदर्श सिंह, लिखिल कुमार सौरभ, राहुल कुमार, सौरभ दुबे, अरुण शर्मा, विशाल निगम, ब्रम्हानंद पटेल, रामाज्ञा यादव, इस्माल अली, इस्लाम अहमद एवं घनश्याम पटेल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!