महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

नगर पंचायत पनियरा के सभासदों ने ई.ओ. से मांगा हिसाब

नगर पंचायत पनियरा में सब कुछ चंगा न होने की आ रही है बू 

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत पनियरा के अधिकांश सभासदों ने अधिशासी अधिकारी ( ई.ओ.)/ अध्यक्ष नगर पंचायत पनियरा को एक पत्र के माध्यम से तमाम हिसाब /किताब मांगा है।

पत्र में सभासदों ने लिखा है कि वे नगर पंचायत पनियरा के निर्वाचित सभासद है। 26 मई 2023 से आज तक है कि हम सभी सभासद गण नगर पंचायत पनिपरा में शासन से लेकर राज्यवित्त से विगत 3 वर्षों में सभी वार्डो में हुए विकास कार्य तथा भुगतान कि स्थिति हम सभी सभासदगण के सामने सार्वजनिक किया जाए। साथ ही भुगतान और खरीद की कीमत सार्वजनिक किया जाए।

हम सभी सभासदगण का मांग है कि हमारे नगर में आउटसोर्सिंग कर्मचारीयों की सूची नाम व पद सहित सार्वणमिक करें। सभासदों ने पत्र के माध्यम से चेतावनी दिया है कि मांगा गया ब्यौरा तीन दिन के अन्दर उपलब्ध नहीं कराया गया तो तो हम सभासद गण आन्दोलन के लिए वाध्य होंगे।

पत्र में जिन सभासदों के हस्ताक्षर है उनमें क्रमशः

अर्चना,सुनील, मुनीता, अनीता देवी, रमजान अली,आशिया, संजय कुमार कुमार, राजेश गुप्ता,राजू पाल,रामानंद सिंह,अनीता देवी व राम नरेश निराला आदि के हस्ताक्षर है।

इस सम्बन्ध में जब अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पनियरा अवनीश यादव से पूछा गया तो उन्होंने सभासद गणों की कुछ समस्या है और उन लोगों कुछ सूचनाएं मांगी है नियमानुकूल जो होगा आगे की कार्यवाही की जाएगी।वही पर जब अध्यक्ष नगर पंचायत पनियरा उमेश चंद जायसवाल से पूछा गया तो उन्होंने पुरी पारदर्शिता व ईमानदारी से विकास कार्य कराया है तो चिंता किस बात की। मांगी गई सभी सूचना मै पूरी पारदर्शिता के साथ देने जा रहा हूँ। इस पूरे घटना क्रम से लोगों का कहना है कि नगर पंचायत पनियरा में में सब कुछ चंगा तो नहीं है। कुछ ना कुछ अंदर से मामला जरूर है।

आफताब आलम खां

 पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!