साइबर ठगी : 03 पीड़ितों का पुलिस ने 7,492 रुपया कराया वापस

सिन्दुरिया,महराजगंज।(न्यूज पैच)। सिन्दुरिया की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन पीड़ितों की ठगी गई कुल 7,492 रूपये की धनराशि वापस उनके खातों में कराई।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा एमआरएम पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए दिनांक 31 जुलाई को यूपीआई के जरिए हुई साइबर ठगी की धनराशि रागिनी पटेल, निवासी बरवा कल्याण, अनीता यादव, निवासी कसमरिया एवं संदीप कसौधन, निवासी मोहनापुर की वापस कराई गयी।
उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में गठित टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेन्द्र कुमार, का.आ. प्रवीण कुमार गुप्ता, का. शिव कुमार गिरी एवं म.का. अंकिता यादव द्वारा साइबर फ्रॉड की धनराशि को ट्रेस कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई।
प्रमोद कुमार मौर्य




