ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़स्थानीय शासन
सड़क पर जलभराव व जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा पत्र
जर्जर सड़क व जलभराव से ग्रामीण परेशान

सिन्दुरिया,महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा कुईया–कंचनपुर निवासी राजकमल, दिलीप, जितेन्द्र, शिवलाल, अंगद शर्मा, ओमप्रकाश, उमेश कुमार यादव एवं अच्छेलाल यादव सहित तमाम ग्रामीणों ने गुरुवार को डीएम को पत्र सौंपकर कुइया कंचनपुर – बौलिया बाबू सम्पर्क मार्ग पर जलभराव व जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग किये है।
इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम को दिये गये पत्र में लिखा है कि कुईया–कंचनपुर चौराहे से बौलिया बाबू की ओर जाने वाली सड़क कई स्थानों पर जर्जर होकर धंस गई है। बरसात के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन कठिन हो गया है और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण राहगीरों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
प्रमोद कुमार मौर्य




