चौपाल का सीडीओ ने किया निरीक्षण

सिन्दुरिया, महराजगंज (न्यूज पैच )। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा पकड़ियार बुजुर्ग में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल का सीडीओ महेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओ का त्वरित निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर 20 समस्याओं में से मौके पर 8 समस्याओ का निस्तारण कराया। ग्राम चौपाल में पेंशन, आवास, शौचालय, राशन वितरण और कृषि योजनाओं से जुड़े मामलों का मौके पर ही संज्ञान लिया और चौपाल में लगे स्टालों का जायजा कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, बाल विकास, और समाज कल्याण जैसे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। ग्रामसभा स्थित अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण कर राशन के स्टॉक आदि की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर दरस चौधरी, खंड विकास अधिकारी राहुल सागर, ग्राम सचिव सत्यम चौधरी, आशुतोष यादव, पंचायत सहायक सीमा सहित, आशा, आंगनबाड़ी सहित ग्राम सभा के ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रमोद मौर्य




