
पनियरा महराजगंज।(न्यूज पैच)। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेनीगंज क्षेत्र पनियरा, महराजगंज में वार्षिक उत्सव, मेधा सम्मान एवं विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को उनका रिपोर्ट कार्ड व पुरस्कार वितरण किया गया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शिव कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी पनियरा के द्वारा माँ सरस्वती जी के चित्र पट पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद कक्षा 8 पास होने वाले बच्चों को रिपोर्ट कार्ड वितरण किया गया और उन्हें मोमेंटो, मेडल व अन्य स्टेशनरी सामान देकर सम्मानित भी किया गया। कक्षा 8 में प्रथम स्थान अभिषेक सिंह, द्वितीय स्थान किशन साहनी, तृतीय स्थान अंश गौंड का रहा। साथ ही विद्यालय की छात्रा राजदीप, वर्तिका, वास्के व राष्ट्रीय राज्य आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण अभिषेक, अंश गौंड को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय स्तर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। और भविष्य में आवश्यकता अनुसार मदद करने का आश्वासन भी दिया गया। कार्यक्रम में स्कूल चलो अभियान, नामांकन व शारदा कार्यक्रम का भी आयोजन रहा। कार्यक्रम का संचालन नोडल संकुल मो० अय्यूब अंसारी द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में संजय कुमार शुक्ला, अवनीश उपाध्याय, अरबिन्द कुमार पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, राकेश यादव एआरपी, नीरज कुमार राय अध्यक्ष, सुनील मिश्रा ब्लॉक मंत्री, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेषमणि चौहान, मो० अय्यूब अंसारी नोडल शिक्षक संकुल, सुधा चौहान, राममिलन, अजीत यादव, रमेश यादव, उर्मिला यादव समस्त अभिभावक, बच्चे व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनिता दूबे द्वारा सभी का आभार के द्वारा किया गया।
आफताब आलम खान
पनियरा महराजगंज




