शिक्षा पर निर्भर है व्यक्ति व समाज की उन्नतिःपंकज चौधरी
गुरुकुल पाठशाला,महराजगंज का केद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन

महाराजगंज। (न्यूज पैच)। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा देने के उद्देश्य को लेकर गुरुकुल पाठशाला का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय पंकज चौधरी ( केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा) सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे कृष्ण गोपाल जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी (सूरी सर) ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य इस महराजगंज जनपद के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान कर देश के विभिन्न मेडिकल संस्थाओं में शिक्षा दिलाना है, साथ ही गुणवत्ता युक्त शिक्षा के अंतर्गत, केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करना है। आधुनिक तकनीक और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में हम सफलता के नए मानक स्थापित करेंगे।”
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने संस्थान के विजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होने से मेधावी छात्रों को अब बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम मे श्री चौधरी ने कहा कि बेहतर शिक्षा गृह जनपद मे मिलने से गरीब तबके के छात्र भी मेहनत से अपने सपनो को साकार कर सकेगे।में संस्थान के संरक्षक श्री गोपाल चौधरी, श्री देवब्रत राय, सर्वजीत वरुण, आर.के. पाण्डेय, ए.डी. सर, दास सर. गिरीश चौधरी, सुरेश चौधरी, डॉ. ऋषिकेश चौधरी,शहर के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद और भारी संख्या में छात्र , अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।




