प्रशासनिक और तकनीकी सदस्य कार्य स्थल का निरीक्षण करें
जिलाधिकारी ने शत प्रतिशत अपूर्ण कार्यों का सत्यापन जियो टैग फोटो के साथ करने का निर्देश दिया।

महराजगंजl (न्यूज पैच)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज जिलाधिकारी कार्यालय में मनरेगा से विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन की गारंटी (ग्रामीण) अधिनियम 2025 में संभावित बदलाव के दृष्टिगत मनरेगा में अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराए जाने के संदर्भ में जिलास्तरीय समिति की बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने शत प्रतिशत अपूर्ण कार्यों का सत्यापन जियो टैग फोटो के साथ करने का निर्देश दिया। ब्लॉक स्तर पर तकनीकी (टीए जेई एई) और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उचित निरीक्षण के बाद और ग्राम सभा के अनुमोदन के साथ, ब्लॉक स्तर की सिफारिशों के आधार पर बंद किए जाने वाले प्रस्तावित कार्यो की सूची को अन्तिम रूप देने का निर्देश देते हुए कहा कि राज्य वित्तीय नियमों के अनुसार पात्रता सत्यापित करने के लिए कम से कम एक प्रशासनिक और एक तकनीकी सदस्य कार्य स्थल निरीक्षण करें और अपनी संस्तुति जिलास्तरीय समिति को भेजें।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक से प्राप्त रिपोर्ट प्रत्येक सदस्य 10 प्रतिशत या 25 प्रस्तावित कार्य (जो कम हो) की जाँच करें, सभी ब्लॉकों को कवर करते हुए, खासकर उच्च लागत वाले। कार्य-वार प्रस्ताव स्वीकृत / अस्वीकृत करें। यदि कार्य जाँच के बाद बंद करने के लिए अयोग्य पाए जाते है तो सम्बंधित के खिलाफ वसूली और अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों को शून्य व्यय, 30 प्रतिशत तक व्यय और 30 प्रतिशत से अधिक व्यय वाले कार्यों के रूप में सूचीबद्ध करें और उसके अनुसार कार्यवाही शुरू करें। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा सहित समस्त बीडीओ उपस्थित रहे।




