Uncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़महराजगंजयूपी
Trending

क्लास रूम में शुरू हुई लव स्टोरी का रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक अंत

नाबालिक लव स्टोरी का अंत

महराजगंज। (न्यूज पैच)। एक साल पहले क्लास रूम में शुरू हुई लव स्टोरी का दर्दनाक अंत रेलवे ट्रैक पर हो गया। युवक हाई स्कूल में तो युवती इंटर की छात्रा थी। प्रेम कहानी में घर वालों की इंट्री से शुरू हुआ खटास इतना बढ़ गया की दोनों को कुछ समझ में नहीं आया। एक मार्च की शाम करीब चार बजे नौतनवा थाना क्षेत्र के महुआरी ढाले के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने प्रेमी युगल ने कूद कर जान दे दी। इनके रास्ते का रोड़ा कौन बन रहा था। कहीं ऐसा तो नहीं की किसी ने इनको मरने के लिए मजबूर कर दिया होगा। प्रेमी युगल की पहचान हो चुकी है। मामले के बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, भागीरथपुर निवासी गोलू कन्नौजिया और सरिता भारती निवासी नईकोर्ट थाना नौतनवा भागीरथपुर में एक इंटर कालेज में पढ़ते थे। चर्चा के मुताबिक एक साल पहले दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। अपने जूनियर का दिल दे बैठी छात्रा इस साल इंटर अंतिम वर्ष की छात्रा थी। एक सप्ताह पहले दोनों की प्रेमी कहानी के बारे में घर वालों को जानकारी हुई थी। इसके बाद से दोनों परेशान रहने लगे। घर में अनुकूल माहौल न पाकर दोनों परेशान हो गए। चर्चाओं पर गौर करें तो कहीं ऐसा तो नहीं की दोनों को मरने के लिए किसी ने मजबूर कर दिया हो। अखिर क्या वजह है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। किसकी बात से इन दोनों की भावना आहत हुई की इतना आत्मघाती कदम उठा लिया। इसे लेकर अभी जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस की ओर से अभी ऐसे किसी तथ्य की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। दोनों के घर वालों के अलावा दोस्तों से भी जानकारी ली जा रही है। मामलें को लेकर आसपास के गांवों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

—————

आस पास के लोगों ने परेशान हाल में देखा था

गोरखपुर से इंटरसिटी एक्सप्रेस एक मार्च की शाम को करीब चार बजे भागीरथपुर स्टेशन से आगे महुआरी ढाले के पास पहुंची। इस दौरान युवक और युवती अचानक ट्रेन के सामने कूद गए। कुछ देर पहले इनको आस पास के लोगों ने परेशान हाल में देखा था। दोनों ने कुछ देर तक आपस में बातचीत की। इसके बाद रेलवे ट्रैक की ओर तेजी से निकल पडे़। दोनों का शव ट्रेन से कटकर कई टुकडों में विभक्त हो गया। इसके बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने घटना की जानकारी आरपीएफ फरेंदा को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची नौतनवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दी। घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक युवती की मौत हुई है। इस प्रकरण को लेकर पुलिस गहन जांच में जुटी है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!