केएमसी मेडिकल कॉलेज में सरकारी दर पर ऑपरेशन एवं उपचार शुरू : विनय श्रीवास्तव
देना होगा केवल न्यूनतम ऑपरेशन खर्च , ट्रस्ट देगी निःशुल्क दवाईया: विनय श्रीवास्तव

महराजगंज। (न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पीपीपी मोड पर स्थापित केएमसी मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में गुरुवार से सभी विभागों के ऑपरेशन एव उपचार सरकारी दर के समरूप किया गया । जिसका उद्घाटन सस्था के चेयरमैन विनय श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया । साथ ही कहा कि मेडिकल कालेज के इस पहल से जनपद ही नहीं आस पास के क्षेत्रों के आम जन के साथ अंतिम व्यक्ति को भी न्यूनतम खर्च में इलाज संभव हो सकेगा ।
इस पर संस्था के चेयरमैन श्री श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य सरकार के पीपीपी मोड पर स्थापित यह मेडिकल कालेज एव अस्पताल की सुविधा जनपद के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ हो सकेगी, उन्होंने कहा कि जिन लोगो के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है उन लोगो को अपना इलाज कराने में बेहद आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था यहाँ तक ग्रामीण क्षेत्रों में देखा है की आर्थिक अभाव में इलाज नहीं करा पाते है लेकिन अब केएमसी अस्पताल सरकारी दर के समरूप केवल ऑपरेशन खर्च पर सभी प्रकार की सर्जरी एव उपचार करेगा।
यहाँ तक कि शांति फाउंडेशन ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है कि इस योजना के तहत सर्जरी एव इलाज कराने वाले को भर्ती के दौरान लगने वाली दवा मरीजों को निःशुल्क दी जाएगी, अब जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक ,ई एन टी,स्त्री एव प्रसूति रोग,नेत्र रोग के साथ मूत्र रोग, जनरल मेडिसिन के मरीज इस योजना का लाभ ले सकेंगे । साथ ही उन्होंने चिकित्सक एव नर्सिंग कर्मचारियों को मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए कार्य हेतु निर्देशित किया, उन्होंने आम जनमानस से अपील भी किया कि जिन लोगो को पथरी, कूल्हा एव घुटना प्रत्यारोपण,कान के परदे, प्रसव आदि हो इस योजना का लाभ ले एव जन जन तक प्रसारित करे ताकि जन समुदाय को लाभ मिल सके, उन्होंने यह भी कहा की सभी विभागों के ऑपरेशन खर्च मात्र 1000 से लेकर अधिकतम 8000 तक है। साथ में ट्रस्ट द्वारा वार्ड मेडिसिन एव ऑपरेशन में लगने वाले दवा निःशुल्क दिया जाएगा । कार्यक्रम के दौरान इस योजना के पैतीस लाभार्थियों को संस्था के चेयरमैन ने निःशुल्क दवाईयो का किट वितरित किया । इस मौके पर डिप्टी सीईओ डा समसुल हक़ ने योजना के कार्यान्वयन की ज़िमेदारी ली ।कार्यक्रम में सभी विभागों के चिकित्सक के साथ एडमिन भी मौजूद रहे ।




