टॉप न्यूज़महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

जनपद में 142 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित

गेहूं का समर्थन मूल्य2585 ₹ कुंतल निर्धारित

महाराजगंज l (न्यूज पैच)। जनपद में गेहूं विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत कृषको से गेहूँ खरीद के लिए कुल 142 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किये गए हैं,।जनपद में खाद्य विभाग के 30, पी०सी०एफ० के 49, पी०सी०यू० के के 42, यू०पी०एस०एस० के 15, एन०सी०सी०एफ० के 03, मण्डी समिति के 01 व भारतीय खाद्य निगम के 02 कुल 142 गेहूँ क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं, जिसमें से 20 गेहूँ क्रय केन्द्र मोबाईल के रूप में कार्य करेंगे। गेहूँ का समर्थन मूल्य रू0 2585 प्रति कुन्तल तथा क्रय अवधि 30 मार्च, 2026 से 15 जून, 2026 है। यह जानकारी जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने दी ।

खाद्य विपणन अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि किसान बन्धु खाद्य तथा रसद विभाग के पोर्टल https://fcs.up.gov.in अथवा यू०पी० किसान मित्र ऐप के माध्यम से गेहूँ विक्रय के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के समय किसान द्वारा अपने गेहूँ के बोये गये रकबे का विवरण पोर्टल पर दर्ज करना होगा तथा सक्रिय मोबाईल नम्बर पर प्राप्त ओ०टी०पी० द्वारा अपना पंजीकरण लॉक करना होगा। समस्त कृषक बन्धु अपनी उपज के समर्थन मूल्य का तत्काल भुगतान प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाते को आधार से लिंक एवं एन०पी०सी०आई० से मैपिंग कराना न भूलें। इस बार बटाईदार से भी गेहूं क्रय किये जाने की व्यवस्था है।

वर्तमान वर्ष में शासनादेशानुसार व्यवस्था है कि कृषकों का पंजीकरण एग्रीस्टैक एवं ई-पड़ताल डाटा के आधार पर स्वतः सत्यापन हो जायेगा। यदि स्वतः सत्यापन नहीं होता है तथा सत्यापन लम्बित है, प्रदर्शित होता है तो कृषक बन्धु अपने कम्प्यूटराइज्ड सत्यापित खतौनी, खसरा, चकबंदी प्रपत्र, फोटोयुक्त आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि के साथ अपने नजदीकी गेहूँ क्रय केन्द्र पर जा सकते हैं। क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा उपरोक्त प्रपत्रों का सत्यापन करते हुये गेहूँ क्रय कर लिया जायेगा।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!