टॉप न्यूज़महराजगंजयूपीराजनीति
Trending

पार्टी व जनता के मध्य सेतु है कार्यकर्ता: प्रदेश अध्यक्ष 

प्रशिक्षण स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष ने किया रात्रि विश्राम, भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का भव्य शुभारंभ।

महाराजगंज। (न्यूज पैच)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी स्थित बाला जी महाविद्यालय परिसर में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में चौक मंडल, महाराजगंज देहात मंडल, शिकारपुर मंडल एवं नगर मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्य, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह तथा सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

चित्रों का अवलोकन करते केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री/भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सरकार की उपलब्धियों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से आमजन तक पहुंच रहा है।श्री चौधरी ने कार्यकर्ताओ के अहमियत को दर्शाते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी व जनता के मध्य सेतु है जो समाज के अन्तिम व्यक्ति तक को जोड जीत की नीव रखते है।

उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल तकनीक के उपयोग से न केवल पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी प्रभावी नियंत्रण हुआ है और योजनाओं का क्रियान्वयन तेज एवं प्रभावी बना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली एवं सरकार की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रथम सत्र में जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्य ने बूथ प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही संगठन की असली ताकत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने एवं मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने सरकार की उपलब्धियों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार रखे, जबकि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने संगठन की मजबूती एवं जनसंपर्क को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

द्वितीय सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने पार्टी के इतिहास एवं विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी स्थापना से लेकर वर्तमान तक देश में विकास और सुशासन की नई दिशा स्थापित की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने “कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” विषय पर विचार व्यक्त करते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती की रणनीति पर प्रकाश डाला। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी एवं जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने भी अपने-अपने विषयों पर विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, फरीदा ईरम, सरोज पांडेय, बबलू यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, छोटे जायसवाल, अजय मधेशिया, जंत्री मधेशिया, आशुतोष शुक्ला, रमेश सिंह, राजेंद्र निषाद, वीरेंद्र चौहान, वीरेंद्र लोहिया, बैजनाथ पटेल,  आकाश श्रीवास्तव, आकाश गुप्ता, अशोक पटेल, विजय गौड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, राकेश गुप्ता, राधेश्याम कन्नौजिया, विष्णु मधेशिया, शिवांश अग्रहरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला, अभिषेक त्रिपाठी, सनत पांडेय, दयाशंकर रौनियर, सानन्दन पटेल, अभय जायसवाल, मुराली निगम, जितेंद्र कन्नौजिया, दिनेश जायसवाल, सुमित्रा भारती, वंदना तिवारी, कमलेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सदर विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी स्थित बाला जी महाविद्यालय परिसर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मूल लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। इसी सोच के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं और योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सीधे आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।

पंकज चौधरी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों गरीबों को पक्के मकान मिले हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 11 करोड़ से अधिक किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता सीधे उनके खातों में भेजी जा रही है। उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ है।

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। प्रदेश आज अपराध नियंत्रण के मामले में सशक्त स्थिति में है, जिससे निवेश का माहौल बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक्सप्रेस-वे, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए फसल ऋण मोचन, मुफ्त सिंचाई सुविधा, गेहूं-धान की खरीद में पारदर्शिता जैसे कदम उठाए गए हैं। युवाओं को रोजगार देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए मिशन शक्ति जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं।

डिजिटल इंडिया और प्रदेश में ई-गवर्नेंस के विस्तार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब अधिकांश योजनाओं का लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में पहुंच रहा है, जिससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है और पारदर्शिता बढ़ी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाताओं से संपर्क बनाए रखना चाहिए।

पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया।उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शनिवार रात सदर विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी स्थित बाला जी महाविद्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ ही रात्रि विश्राम करेंगे। प्रशिक्षण अभियान के दौरान लिया गया यह निर्णय कार्यकर्ताओं के बीच विशेष उत्साह का कारण बना हुआ है।

कार्यक्रम संयोजक जिला महामन्त्री बबलू यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने और संगठनात्मक समन्वय को और मजबूत करने के उद्देश्य से रखा गया है। रात्रि विश्राम के दौरान वे विभिन्न मंडलों से आए कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक बातचीत करेंगे और उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों को जानेंगे।

इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी रणनीतियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की जाएगी। कार्यकर्ताओं के साथ एक ही परिसर में रुकने से आपसी संवाद और समर्पण की भावना को बल मिलेगा।

रात्रि विश्राम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री/ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर उत्साह है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के साथ समय बिताने और सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाते हैं।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!