39 में चार मामलों का समाधान, शेष में मिला आश्वासन
संपूर्ण समाधान दिवस में 21, पुलिस विभाग के 13, विकास विभाग के 02 सहित अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण पेश हुए।

महराजगंजl (न्यूज़ पैच)। सदर में जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की गई।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 39 मामले आए, जिनमें जिलाधिकारी द्वारा 04 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। अवशेष मामलों में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने भूमि विवाद के मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
संपूर्ण समाधान दिवस में 21, पुलिस विभाग के 13, विकास विभाग के 02 सहित अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण पेश हुए।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी मामलों का निस्तारण गुण–दोष के आधार पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को आई–गॉट साधना सप्ताह के दौरान विभिन्न कोर्सेज को पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि आई–गॉट पोर्टल पर मौजूद कोर्स को पूर्ण करें। संपूर्ण समाधान के दिवस में जिलाधिकारी महोदय ने वर्तमान पुलिस अधीक्षक सभी अधिकारियों से परिचय कराया। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार , तहसीलदार सदर पंकज शाही, डीडीओ बीएन कन्नौजिया, डीआईओएस पीके शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




