Welcome to News Patch   Click to listen highlighted text! Welcome to News Patch
टॉप न्यूज़महराजगंजयूपी
Trending

पौधरोपण पर जोर देने के लिए डीएम ने की आनलाइन समीक्षा

(न्यूज पैच ब्यूरो) महराजगंजl जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा द्वारा जनपद में प्रस्तावित वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में वृक्षारोपण को योजनाबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने हेतु थीम आधारित दृष्टिकोण अपनाने पर विशेष बल दिया गया।
जिलाधिकारी  ने निर्देशित किया कि अमृत सरोवरों, मनरेगा पार्कों, खेल मैदानों एवं ग्रामीण स्टेडियमों में निर्धारित थीम के अनुरूप वृक्षारोपण किया जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थलों की उपयोगिता एवं सौंदर्य में वृद्धि हो सके। उन्होंने सड़कों के दोनों ओर एक ही प्रजाति के पौधों के रोपण के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क किनारे सजावटी प्रजातियों के वृक्ष लगाए जाएं, जिससे मार्ग आकर्षक एवं सुव्यवस्थित दिखाई दें। साथ ही सुनिश्चित करें कि दोनों ओर एक ही प्रजाति के वृक्ष हों। जिलाधिकारी  ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने साइट के लिए थीम का चयन कर, उसके अनुरूप वृक्षारोपण सुनिश्चित कराएं।
शहरी क्षेत्रों में मियावाकी पद्धति के अंतर्गत वृक्षारोपण हेतु चयनित स्थलों को समय से तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही लक्ष्य के अनुरूप वर्षा ऋतु से पूर्व गड्ढों की खुदाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि समयबद्ध रूप से वृक्षारोपण किया जा सके।
जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण को आय सृजन एवं व्यावसायिक दृष्टि से जोड़ने पर बल देते हुए निर्देशित किया कि फलदार एवं आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाए तथा व्यक्तिगत वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया जाए। इसके अतिरिक्त, कार्बन क्रेडिट के माध्यम से आय अर्जन की संभावनाओं के दृष्टिगत वन विभाग को कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि हर मेड़ों पर पेड़ अभियान के तहत गांवों में व्यापक अभियान के रूप वृक्षारोपण अभियान संचालित करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित थीम तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि अभियान को समन्वित एवं परिणामोन्मुख बनाया जा सके। जिलाधिकारी   ने कहा कि लोगों को पौधों से आय के विषय में जागरूक करें। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को पूरी जिम्मेदारी और सफलता के साथ संपादित करें।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!