Welcome to News Patch   Click to listen highlighted text! Welcome to News Patch
टॉप न्यूज़महराजगंजयूपी
Trending

छात्राओं को आत्मनिर्भर बना रही संस्था : डा. एस.पी. सिंह

सिन्दुरिया। शिक्षा समाज को दिशा और दशा प्रदान करने के साथ ही जीवन निर्माण की आधारशिला भी है। जीवन में अपने उत्तम और नैतिक शिक्षा से ही आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही अनुशासन का रोल भी जीवन में अहम है। आज का समय डिजिटल युग है इसलिए डिजिटल लिटरेसी के तरफ भी अपना ध्यान केंद्रित करना होगा। उक्त बातें चौक बाजार स्थित दिग्विजय नाथ बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में अभिभावक सम्मेलन तथा मेधावी छात्रा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुरस्कार वितरण करते हुए केएमसी चिकित्सालय में महिला रोग विशेषज्ञ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डा . संध्या सिंह ने कही। वहीं महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के वरिष्ठ सदस्य डा . शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आपका परिश्रम और समर्पण भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। संस्था आपको आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही चरित्र निर्माण, जीवन निर्माण कौशल विकास एवं स्वावलंबन पर भी बल दिया जाता है ।उन्होंने संस्था में स्थापित मां कौशल्या स्वावलंबन केंद्र के बारे में बताते हुए कहा कि यहां से प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करके आप अपने करियर को और भी मजबूत कर सकते हैं। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 9 तथा 11 की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को मेडल एवं प्रगति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें कुमकुम प्रमिला लाडली नव्या सारिका किरण विश्वकर्मा महिमा रितु रागिनी शर्मा रोशनी गरिमा एवं शमा परवीन रहीं। साथ ही वाचन, लेखन, खेल, योगाभ्यास, चित्रकला, नृत्य, गायन,कविता लेखन,भाषण, अनुशासन,कहानी लेखन, सर्वश्रेष्ठ छात्रा, क्राफ्टिंग, सिलाई कढ़ाई, न्यूज़ एंकरिंग एवं उत्कृष्ट प्रेरक के रूप में भी छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने अतिथियों, अभिभावकों, छात्राओं एवं शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति सदैव सजग व सतर्क रहें। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्य राजदीपक त्रिपाठी, दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा . हरिन्द्र यादव, विपिन कुमार, संदीप यादव, आनंद कुमार शुक्ला, शेषमणि विश्वकर्मा, अखिलेश, कृष्ण मोहन शर्मा, प्रतिभा पाण्डेय, प्रियंका पाण्डेय, सरिता मिश्रा, कमलेश वर्मा, बृजेश शर्मा सहित समस्त कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे ।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!